फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deposit scheme would mean crime penalties

अपराध अर्थ दंड जमा योजना शुरू होगी

Tue, 05 May 2015 07:37 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 05 May 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन

तुच्छ प्रकृति के आपराधिक मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए सरल लघु अपराध अर्थ दंड जमा योजना शुरू की जाएगी। जनपद न्यायालय स्थित नजारत अनुभाग की प्रभारी अधिकारी रीता कौशिक ने बताया है कि उच्च न्यायालय द्वारा यह योजना माह मई 2015 के तृतीय सप्ताह में लांच की जाएगी। इस योजना के लिए समन एवं विशेष चालान फार्म की व्यवस्था की गई है। इस योजना अंतर्गत प्रस्तावित अर्थ दंड की सूचना संबंधित व्यक्ति को दी जाएगी और वह व्यक्ति न्यायालय में उपस्थित होने के स्थान पर भारतीय स्टेट बैंक बदायूं की मुख्य शाखा में सरल लघु अपराध अर्थ दंड भुगतान योजना अंतर्गत जिला न्यायाधीश के नाम से पावर ज्योति खाते के रूप में खोले गए चालू खाता संख्या 34873936781 में अर्थ दंड की राशि जमा करके न्यायालय को सूचित करें। अर्थ दंड जमा करने के बाद मुकदमे की कार्रवाई समाप्त हो जाएगी, इससे धन एवं समय की बचत के साथ साथ तुच्छ आपराधिक मामलों का तीव्रता से निस्तारण हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed