फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   department could not activate the new system for present in the exams

शिक्षा विभाग की हाईटेक व्यवस्था हो गई फेल

Fri, 19 Feb 2016 07:05 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 19 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
department could not activate the new system for present in the exams
गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी का पेपर था, जिसमें परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक भी इस बार उपस्थिति एप मिलने के बाद राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन जब उसने काम नहीं किया, तो ऐसे में सभी केंद्र व्यवस्थापकों के हाथ-पांव फूल गए। इस बारे में जानकारी लेने के लिए दूसरे परीक्षा केंद्रों पर संपर्क करना शुरू कर दिया। जब इस बारे में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवप्रकाश द्विवेदी को जानकारी हुई, तो उन्होंने बोर्ड में संपर्क साधा। जिसके बाद उन्होंने सभी को पुरानी व्यवस्था के अनुरूप अनुपस्थिति की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। शुक्रवार को भी जब सिम एक्टिवेट नहीं हुए तो माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की ओर से सभी शिक्षा निदेशकों को पत्र भेज पुरानी व्यवस्था के जरिए ही परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति की रिपोर्ट बोर्ड को भेजने के आदेश कर दिए गए। ऐसे में अब केंद्र व्यवस्थापक बिना किसी परेशानी के पुरानी नीति के अनुसार परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति की रिपोर्ट भेज सकेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि मुझे फोन द्वारा सूचित किया गया है। अब केंद्र व्यवस्थापकों को पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही परीक्षार्थियों की रिपोर्ट भेजनी होगी। इस बार बोर्ड ने एप की सुविधा इसलिए रखी थी, ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed