{"_id":"5844574d4f1c1be021a86514","slug":"demonstration-against-atm-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए ग्राहकों का एसबीआई एटीएम गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए ग्राहकों का एसबीआई एटीएम गेट पर हंगामा
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए ग्राहकों का एसबीआई एटीएम गेट पर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से धन निकासी के दौरान गार्ड की मनमानी के खिलाफ ग्राहकों का गुस्सा फूट गया। केबिन का शटर डालकर गार्ड जब बैंक परिसर में जाकर बैठ गया तो ग्राहकों में शामिल महिला-पुरुषों ने हंगामा कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साए ग्राहकों को किसी तरह शांत कराया। हंगामा और नारेबाजी से बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
मामला रविवार दोपहर का है। एसबीआई बैंक परिसर के एक छोर पर एटीएम केबिन है। एटीएम से रुपये निकालने के लिए सुबह से ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। ट्रांजैक्शन के दौरान ही गार्ड ने ग्राहकों को रोकना शुरू कर दिया। दो-तीन महिलाओं ने इसका कारण पूछा तो गार्ड ने एटीएम केबिन का शटर गिर दिया। बाद में गार्ड गेट बंद कर बैंक परिसर में जाकर बैठ गया। इससे गुस्साए ग्राहकों में महिला-पुरुषों ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर कोतवाल गोपीचंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक गार्ड को बाहर बुलाने के लिए दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकला। मामला सीनियर मैनेजर संतोष कुमार श्रीवास्तव के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने बैंक कर्मियों को मौके पर भेजकर सच्चाई का पता लगाया। मैनेजर और कोतवाल के हस्तक्षेप के बाद करीब दो घंटा बाद एटीएम केबिन खुला तब कहीं जाकर ग्राहकों ने धन निकासी शुरू की। हंगामा और नारेबाजी की वजह से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।