{"_id":"68069d44c11ac71ed50b47f1","slug":"demand-to-arrest-those-who-assaulted-the-headmaster-badaun-news-c-123-1-sbly1029-137994-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रधानाध्यापक से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रधानाध्यापक से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़ेशिक्षक। संवाद
Link Copied
बदायूं। मालवीय अध्यापक आवास में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सहसवान क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर की ग्राम प्रधान पति व उनके ससुर द्वारा संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज चांडक के साथ अभद्रता व मारपीट पर सहसवान थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन
पैदल मार्च करते हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने एसएसपी डा. बृजेश सिंह से वार्ता कर शिक्षक से मारपीट के प्रकरण से अवगत कराया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहसवान को गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, विनेश शर्मा, डॉ. पंकज पाठक, बृजेश यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, अशोक यादव, वैभव श्रोत्रिय, मोहित पाल, रमन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।