{"_id":"6a442a7fbdefbad0fe04bfc2","slug":"demand-for-narco-test-of-teacher-in-molestation-case-badaun-news-c-123-1-sbly1001-167419-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छेड़खानी प्रकरण में शिक्षक का नार्को टेस्ट कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छेड़खानी प्रकरण में शिक्षक का नार्को टेस्ट कराने की मांग
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के संविलियन विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी के मामले में अब प्राथमिक शिक्षक संघ भी सामने आ गया है। संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए आरोपी शिक्षक का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी निर्दोष को सजा या किसी दोषी को संरक्षण न मिले।
संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा मंगलवार की शाम बीएसए नवीन कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि जांच में अगर यह साबित होता है कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार कर गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित किया है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए।
वहीं यदि जांच में शिक्षक निर्दोष पाया जाता है तो उसे झूठे मामले में फंसाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि छात्रा ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विभागीय जांच चल रही है।