{"_id":"a06b685ce17d5b3b4f0950b759e66f30","slug":"delivery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती ने खुले में दिया शिशु को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती ने खुले में दिया शिशु को जन्म
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी गुड्डू पुत्र बांके लाल ने एसडीएम को बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा हुई, तभी उसने गांव की आंगनबाड़ी आशा माहेश्वरी एवं दाई को बुलाया। जिस पर वह अनीता को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 10 बजे आई। आरोप है कि मौके पर मौजूद महिला चिकित्सक ने उससे पांच सौ रुपये जमा करने को कहा। उसके रुपये न होने की बात कही तो डाक्टर ने अनीता को वार्ड में भर्ती करने से मना कर दिया। पत्नी प्रसव पीड़ा से कराहती हुई अस्पताल के बाहर बैठी रही। करीब रात के डेढ़ बजे उसने पुत्री को जन्म दिया।
उसका कहना है कि ऐसे में विभागीय कर्मचारियों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण उसकी पत्नी एवं नवजात की जान भी जा सकती थी। उसने एसडीएम से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस मामले में जब महिला चिकित्सक से संपर्क करना चाहा तो वह केंद्र पर नहीं मिलीं।