Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   delivery boy killed in accident budaun

बदायूं: हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Fri, 13 Nov 2026 10:37 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 13 Nov 2026 10:37 AM IST
सार

बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय पुष्पेंद्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
delivery boy killed in accident budaun
बस के नीचे दबी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास शुक्रवार सुबह रोडवेज बस  की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते यातायात वनवे किया गया है। इसके चलते सामने से आ रही रोडवेज बस से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन




थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव समसपुर कुबरी निवासी पुष्पेंद्र (27 वर्ष) शुक्रवार सुबह बाइक से डिलीवरी देने के लिए घर से निकला था। वह बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से उसकी बाइक को टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुष्पेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव के पंचनामा की कार्रवाई की गई है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed