फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Delhi minor accused of sexual harassment in Badaun hotel sex racket

होटल में गंदा काम: कमरे से आ रही थी नाबालिग की रोने की आवाज, गेट खुलवाने पर निकल भागे कॉलगर्ल और दो लड़के

Fri, 08 Sep 2023 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Sep 2023 11:47 AM IST
सार

बदायूं के होटल माया में दिल्ली की नाबालिग से होटल में दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के साथियों ने उसी होटल में सेक्स रैकेट चलने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि जब वह पीड़ित किशोरी को तलाश कर रहे थे, तब एक कमरे में कॉलगर्ल भी मौजूद थी।

विज्ञापन
Delhi minor accused of sexual harassment in Badaun hotel sex racket
होटल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस चौकी के नजदीक होटल में दिल्ली की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने वाली टीम में शामिल है। किशोरी के साथियों ने बताया कि उनकी 16 लोगों की टीम में दो लड़कियां भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। वे 24 दिन से होटल में रुके हुए हैं, लेकिन दोनों लड़कियां चार दिन पहले होटल आई थीं। बुधवार रात तीन बजे किशोरी वॉशरूम गई थी। तभी होटल के दो कर्मचारी उसे कमरे में खींच ले गए। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटी तो वह साथियों से लिपटकर रोने लगी और पूरी घटना बयां की। यह देखकर होटल मालिक उन्हें समझाने लगा। सुबह तक उसने पुलिस को कॉल नहीं करने दी। आरोप है कि सुबह कई लोग पत्रकार, अधिकारी और प्रधान बनकर उन्हें हड़काने पहुंचे। उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम

दोपहर 12 बजे तक होटल में हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। होटल के सामने भीड़ लग गई। उसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप गलत है। उनका एक चादर को लेकर विवाद हो गया था। फिर भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

होटल में चलता है सेक्स रैकेट, बुलाई जाती हैं लड़कियां
शहर के जिस होटल में दिल्ली की नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसके साथियों ने उसी होटल में सेक्स रैकेट चलने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि जब वह पीड़ित किशोरी को तलाश कर रहे थे, तब एक कमरे में कॉलगर्ल भी मौजूद थी। उसके साथ दो लड़के भी थे। एक कमरे से लड़की के रोने की आवाज आई तो उन्होंने कमरा खुलवाया। तब आरोपी निकलकर भाग गए।

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने वाली टीम के सदस्यों का कहना है कि उनके पास होटल में सेक्स रैकेट चलने के कई सुबूत हैं। वह पिछले 24 दिन से यहां ठहरे हुए हैं। तभी होटल में आने-जाने वालों को देख रहे हैं। सस्ता कमरा होने के चलते वह लोग यहां ठहरे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होटल में कुछ घंटे के लिए कमरा दिया जाता है। 

 

बाहर से भी लड़कियां बुलाई जाती हैं। सुबह से रात तक एक ही कमरा कई बार दिया जाता है। हालांकि उन्हें इन सब बातों से कोई मतलब नहीं था, लेकिन जब रात उनकी टीम की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई तो उन्होंने आवाज उठाई है। उन्होंने होटल में आने-जाने वाले लोगों की वीडियो होने का भी दावा किया है।

होटल मालिक की सफाई- बेटा मानसिक मंदित
टीम के सदस्य घटना के बारे बता रहे थे, तभी होटल मालिक भी अपनी सफाई दे रहा था। वह अपने बेटे को लेकर कह रहा था कि वह मानसिक रूप से कमजार है, उसका उपचार चल रहा है। होटल मालिक का बेटा घटना के वक्त वहां मौजूद था। बाद में यह भी अफवाह उड़ाई गई कि टीम के सदस्य दो लोग रुपये की मांग कर रहे हैं। हालांकि टीम के सदस्यों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

एक गंदी चादर को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed