फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   D.El.Ed trainees will evaluate the proficients in council schools

Budaun News: डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे परिषदीय स्कूलों में निपुण का मूल्यांकन

Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees will evaluate the proficients in council schools
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चों को गणित और भाषा में निपुण बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शासन से लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से बच्चों को गणित और भाषा में दक्ष बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। बच्चे कितने निपुण हुए हैं इस बात का मूल्यांकन डायट की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्कूलों को निपुण बनाने के लिए विभाग की ओर से दक्षताएं निर्धारित की गई है। गणित और भाषा विषय में बच्चों को निपुण बनाने के लिए जो दक्षताएं निर्धारित की गईं हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को बताया भी गया है और निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

सभी बैठकों में इस बात को लेकर योजनाएं भी बनती रहीं हैं। यहां तक की डीएम निधि श्रीवास्तव भी प्रत्येक स्कूल को निपुण बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से अब डीएलएड प्रशिक्षकों के जरिए स्कूलों में निपुण का मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही हैं। डायट में निपुण मूल्यांकन के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। निपुण मूल्यांकन की रिपोर्ट देंगे। इस संबंध में बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर डीएलएड प्रशिक्षु परिषदीय स्कूलों में निपुण अभियान के तहत मूल्यांकन करेंगे। इसके लिए डायट स्तर से टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed