फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deferment till June 26

26 जून तक खामियां दूर करने की मोहलत

Mon, 22 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो        बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो        बदायूं।  Updated Mon, 22 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Deferment till June 26
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम के तकनीकी प्रधान प्रबंधक ने निरीक्षण के बाद दिए निर्देश
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक तकनीकी मोहम्मद अताउर रहमान ने रविवार को बदायूं डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां टीन शेड, रोडवेज परिसर, कार्यालय, वर्कशाप और डिपों की बसों की हालत देखी। उनको निरीक्षण में गंदगी, बसों के टूटे शीशे, इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड और बसों में फायर सिलेंडर न लगने के साथ अन्य विभागीय खामियां मिलीं। प्रधान प्रबंधक ने 26 जून तक खामियां दूर करने की हिदायत दी है।       
प्रधान प्रबंधक के पहुंचने से डिपो में हड़कंप मच गया। इससे पहले उन्होंने 29 अप्रैल को बदायूं डिपो का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि खामियां 26 जून तक दुरुस्त नही की गईं तो नोडल अधिकारी और संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिपो की 124 बसों में लगभग 60 बसों की मरम्मत होनी है। अब तक लगभग 30 बसों की फिटनेस तैयार हो चुकी है और 30 बसों की फिटनेस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

इंसेट 
दातागंज रोड पर नही चलेंगे डग्गामार       
जीएम तकनीकी अताउर रहमान ने दातागंज रोड पर चल रहे डग्गामार वाहनों को बंद कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने एआरएम राजेश कुमार से एआरटीओ को पत्र लिख कर अवगत कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि डग्गामार वाहनों के बंद होने के साथ रोडवेज चौराहे से निजी बसों का संचालन भी रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed