फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Debate completed by Intezamia Committee in Neelkanth Mahadev Temple-Jama Masjid case budaun news

Budaun News: नीलकंठ महादेव मंदिर-जामा मस्जिद मामले में इंतजामिया कमेटी की ओर से बहस पूरी, सुनवाई कल

Tue, 06 Aug 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 04:21 PM IST
सार

नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में इंतजामिया कमेटी की ओर से बहस पूरी हो गई है। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता अब बहस शुरू करेंगे। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए आठ अगस्त की तारीख तय की है। 

विज्ञापन
Debate completed by Intezamia Committee in Neelkanth Mahadev Temple-Jama Masjid case budaun news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में सुनवाई आठ अगस्त को होगी। मस्जिद पक्ष की इंतजामिया कमेटी की ओर से मंगलवार को अधिवक्ता अनवर आलम ने बहस पूरी की। अब वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता बहस करेंगे। न्यायालय ने अगली तिथि तय कर दी।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया है। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी न्यायालय के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में मुकदमा चल रहा है। 
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता करेंगे बहस 
सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य ने अपनी बहस पूरी कर दी थी। मस्जिद पक्ष की तरफ से एक पक्ष इंतजामिया कमेटी ने बहस शुरू की थी जो अब समाप्त हो गई है। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता अब अपनी बहस शुरू करेंगे। पिछली तिथि पर भी मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद पक्ष की बहस के बाद वादी पक्ष फिर से बहस करेगा। सरकार के वकील ने न्यायालय में इसके प्राचीन स्मारक होने के बिंदु पर बहस की थी, जो पूरी हो चुकी है। अब इस बात पर सुनवाई होनी है कि वाद चले या नहीं। इसी मामले में आठ अगस्त अगली तिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed