{"_id":"e60461ca01aaaec77a73d14c7473374b","slug":"debarred-the-8-schools-for-the-examination-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल के लिए बदनाम आठ विद्यालय डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल के लिए बदनाम आठ विद्यालय डिबार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई और स्कूलों पर हो सकती है कार्रवाई, चल रही जांच
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान नकल माफिया काफी सक्रिय हो जाते हैं। ठेके पर नकल कराई जाती है। इसके लिए कई केंद्र पूर्व से ही बदनाम रहे हैं। उन केंद्रों पर बदायूं जिले के अलावा बाहरी जिलों के छात्र भी परीक्षा देने आते रहे हैं। उन छात्रों का विद्यालय स्तर से रजिस्ट्रेशन करा दिया जाता था। नकल के लिए बदनाम रहे विद्यालयों के बारे में लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ ही शासन स्तर पर शिकायतें की जाती रहीं हैं। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नकल के लिए बदनाम रहने के साथ ही अन्य कारणों से भी साहू पोशाकी लाल कन्या इंटर कालेज वजीरगंज, चौधरी नियाज मोहम्मद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूढ़ बिसौली, सोहनलाल मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद, वीरसहाय भूदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगत, रामनिवास शर्मा इंटर कालेज बिसौली, पुरुषार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वरूपपुर, गौरीशंकर इंटर कालेज बगरैन और देवनागरी इंटर कालेज उझानी को तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले के कई और भी विद्यालय हैं, जो नकल के लिए बदनाम रहे हैं उनकी जांच की जा रही है। बोर्ड से जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, ये विद्यालय पहले भी डिबार रह चुके हैं। इस बार भी इस सूची में इन्हें रखा गया है। इन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
यूपी बोर्ड के पेपर 27 को आ जाएंगे बदायूं
बदायूं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। 27 जनवरी को बोर्ड के पेपर यहां पहुंच जाएंगे। जिन्हें राजकीय इंटर कॉलेज में रखा जाएगा।
यहां बता दें कि फरवरी माह में बोर्ड के पेपर शुरु होने हैं। सो विभाग द्वारा तेजी से तैयारियां की जा रहीं हैं। इसी क्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र यहां पर 27 जनवरी को बोर्ड से प्राप्त हो जाएंगे। राजकीय इंटर कालेज स्थित कोठार में उन्हें रखा जाएगा। डीआईओएस वीना यादव की मौजूदगी में उन्हें कोठार में सील करके रखा जाएगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए भी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।