फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death in suspicious circumstances of women staying home with son

दामाद के घर रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 21 Jan 2017 12:18 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी के गांव फुलासी में दामाद के घर रह रही थी
 कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी में एक महिला की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला यहां अपने दामाद के घर रह रही थी।

हजरतपुर थाने के गांव जमालपुर निवासी रामभरोसे की मौत हो चुकी है। रामभरोसे की बेटी उझानी कोतवाली के गांव फुलासी में ब्याही है। रामभरोसे की बेवा रम्पा देवी (62) काफी समय से फुलासी में अपने दामाद लेखराज के घर पर रह रही थी। शुक्रवार को रम्पा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस बारे में लेखराज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लेखराज का कहना है कि उसकी सास कैंसर से पीड़ित थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मौत की सही वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed