{"_id":"5f9dc0378ebc3e9bae32c340","slug":"death-in-accident-badaun-news-bly4253784134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। शनिवार देर शाम बरेली-मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चला है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी गुड्डू (30) शनिवार शाम बाइक लेकर उझानी से अपने गांव लौट रहा था। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि उसकी बाइक गांव के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक दूर जा गिरी। जबकि गुड्डू सड़क पर गिर गया। अज्ञात वाहन उसे कुचलकर चला गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर युवक की लाश पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक के परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।