फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death from current

एचटी लाइन की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, तीन लोग झुलसे

Fri, 27 Dec 2019 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
death from current
मूसाझाग। गांव बल्लिया में नलकूप के लिए लाइन डालते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। जबकि तीन ग्रामीण लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने लाइनमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के लोगों में जर्जर लाइनों को लेकर आक्रोश है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी इस हादसे से अंजान बने रहे।
विज्ञापन

मूसाझाग के गांव बल्लिया के सतेंद्र और सुरेंद्र ने निजी नलकूप के लिए बिजली लाइन का आवेदन किया था। बृहस्पतिवार को संविदा लाइनमैन बिनावर थाने के गांव भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय कृष्णपाल नलकूप के लिए लाइन डालने पहुंचे थे। नलकूप तक लाइन ले जाने के लिए कृष्णपाल खेत में सीमेंट के खंभे लगे रहे थे। उनके साथ गांव के ही सतेंद्र, सुरेंद्र और देवेंद्र भी थे। जिस जगह 440 वोल्ट की लाइन डालने के लिए खंभे लगाए जा रहे थे वहां से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही थी। ढीली होने की वजह से यह लाइन लटक भी गई थी। खंभा लगाते वक्त एचटी लाइन से छू गया। सर्दी में नमी और ओस होने के कारण इससे करंट दौड़ गया। करंट ने पास मौजूद सतेंद्र, सुरेंद्र और देवेंद्र को भी करंट ने चपेट में ले लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह लाठी-डंडे मारकर इन लोगों को छुड़ाया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कृष्णपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को हालत गंभीर होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शायद कोई ठेकेदार नलकूप के लिए बिजली लाइन डालने का काम कर रहा होगा। इस बारे में वह जानकारी जुटाई जाएगी। - सतीश कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर हैं ज्यादातर एचटी लाइनें
ग्रामीण इलाकों की एचटी लाइनों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। जर्जर एचटी लाइन की वजह से एक सप्ताह में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इसके बाद भी पावर कार्पोरेशन के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। 22 दिसंबर को जरीफनगर के गांव पड़रिया में घर के ऊपर से गुजर रही जर्जर एचटी लाइन की चपेट में आने से गांव के दिलशाद की छह वर्षीय पुत्री जोया, तीन वर्षीय पुत्र जुनैद, 58 वर्षीय ताई मुन्नी पत्नी जान मोहम्मद और 22 वर्षीय रिश्तेदार जाविद बुरी तरह से झुल गए थे। इनका अब भी इलाज चल रहा है। पड़रिया में भी अब तक जर्जर लाइनों को ठीक नहीं कराया गया है। हालांकि, जेई भोलानाथ ने गांव में एचटी लाइन जर्जर होने की बात मानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed