{"_id":"5d71218b8ebc3e01376a8273","slug":"death-from-current-badaun-news-bly3750071125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की मेड़ पर कंटीले तार बांधकर दौड़ाया करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की मेड़ पर कंटीले तार बांधकर दौड़ाया करंट, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। बुधवार रात सिसैइया नगला गांव का मेला देखने गए दो युवक खेत की मेड़ पर बांधे गए कंटीले तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे चिंताजनक हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैइया निवासी सौरभ (20) पुत्र कालीचरन और निजामपुर निवासी अशोक (28) बुधवार रात दो किलोमीटर दूर सिसैइया नगला में चल रहे छठमेला देखने गए थे। दोनों युवक गहरे दोस्त थे। रात करीब डेढ़ बजे दोनों दोस्त मेला देखते-देखते खेतों में शौच के लिए चले गए। वहीं पास में सिसैइया नगला निवासी दयाराम भारती के खेत की मेड़ पर बांधे गए कंटीले तार में करंट दौड़ रहा था। उसी खेत में स्थित ट्यूबवेल से हाईटेंशन लाइन के तार जोड़ दिए गए थे। जैसे ही दोनों युवक खेत की मेड़ पर पहुंचे कि कंटीले तारों की चपेट में आ गए। जिससे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक गंभीर रूप से झुलस गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर मेला देखने आए दर्जनों लोग पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह दोनों युवकों को तारों से अलग किया। फिर इसकी सूचना पुलिस और युवकों के परिवार वालों को दी, जिससे कुछ देर बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत झुलसे युवक को जिला अस्पताल भेज दिया। गुरुवार दोपहर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने सौरभ के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।