{"_id":"5f8f331c8ebc3e9bf6236f9d","slug":"death-by-current-badaun-news-bly4240185140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली इलाके में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी अपने खेत में धान काट रही थी। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों ने फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।
ग्राम प्रसिद्घपुर निवासी ज्योति (15) पुत्री रामऔतार मंगलवार दोपहर अपने परिवार वालों के साथ खेत पर धान काट रही थी। परिवार वालों के मुताबिक उनके खेत में काफी समय से हाईटेंशन लाइन नीचे लटक रही है। कई बार वह पावर कॉरपोरेशन से इसकी शिकायत कर चुके थे लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस पर कभी गौर नहीं किया। परिणाम ये रहा कि मंगलवार दोपहर उनकी बेटी की जान चली गई। उनकी बेटी ज्योति धान काट रही थी। वह अचानक धान काटते-काटते खड़ी हुई। उसने अपने थके हुए हाथों को ऊपर किया। उसकी मुट्ठी में धान लगे थे। जो ऊपर लटक रही हाईटेंशन लाइन से छू गए। इससे किशोरी को जोरदार करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां उजड़ गईं। वह समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये कैसे हो गया। उसकी लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले किशोरी का शव अपने घर ले गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।