फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death

खेत के लिए गए युवक का घूरे पर मिला शव

Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
death
उझानी (बदायूं)। शाम को घर से खेत में पलेवा करने की कहकर निकले युवक का शव रविवार तड़के घूरे के ढेर पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के घरवालों समेत ग्रामीणों मामले की जानकारी ली। घरवाले शराब में जहर मिलाकर देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत की वजह हार्टअटैक आई।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा का है। गांव का चरन सिंह (35) पुत्र स्वर्गीय अतर सिंह अविवाहित था। वह शनिवार शाम को भाइयों को यह बताकर घर से निकला था कि गेहूं की बुआई के लिए खेत का पलेवा करना है। देर रात तक उसने पलेवा भी किया लेकिन तड़के करीब पांच बजे गांव का डालचंद्र शौच को निकला तो उसने चरन सिंह का शव पप्पू के घर के पास घूरे पर पड़ा देखा। उसने चरन सिंह के घर जाकर बताया तो परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। घरवालों में भाई भीकम सिंह का कहना है कि उसे रात में ही शराब में जहर मिला कर दे दिया। इससे उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाद में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के घरवालों से चरन सिंह की मौत की वजह को लेकर जानकारी की। ग्रामीणों से भी हकीकत का पता लगाने की कोशिश की गई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह हार्टअटैक बताई गई है। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चरन सिंह ने रात में शराब का सेवन किया था। शराब उसने किसी ने पिलाई या फिर खुद ही पी है। ये सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। उसकी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed