{"_id":"57f26f9c4f1c1b893226f883","slug":"deadly-fever-claimed-three-lives-including-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार से बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार से बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिसौली, बिनावर और ककराला में गईं तीन जानें
अब तक जिले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत
जिले में संक्रामक बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी बुखार ने तीन जिंदगियां निगल लीं। बिनावर में प्रधान के बेटे की बुखार से मौत हो गई। ककराला में एक बुजुर्ग और बिसौली में एक किशोरी ने बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। जिले में संक्रामक बुखार से अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
बिनावर। क्षेत्र के गांव बरखेड़ा की प्रधान आशा देवी के बेटे सुनील (28) पुत्र नरेश पाल सिंह को रविवार को बुखार आया था। सुनील ने स्थानीय डॉक्टर से दवा ले ली। सोमवार को उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले सुनील को जिला अस्पताल लाए। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय सुनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुनील के पिता नरेशपाल सिंह वन विभाग में कर्मचारी हैं। उसकी मौत से पूरा गांव गमजदा है।
बिसौली। क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी ब्रजपाल की 12 वर्षीय बेटी पार्वती को कई दिन से बुखार आ रहा था। बिसौली में एक निजी डॉक्टर के यहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को ब्रजपाल उसे दवा दिलाकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक पार्वती की हालत फिर से बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ककराला। कस्बे के वार्ड नंबर 17 निवासी बुजुर्ग लियाकत (65) कई दिन से बुखार की जद में थे। सोमवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले लियाकत को जिला अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। कस्बे में काफी लोग बुखार की चपेट में हैं।