फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deadly attack on a lawyer sitting in his chamber in the court

Budaun News: कचहरी में चैंबर में बैठे वकील पर जानलेवा हमला

Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a lawyer sitting in his chamber in the court
घायल वकील ब्रजेश कुमार का फोटो। संवाद
बदायूं। कचहरी में अपने चैंबर में बैठे एक वकील पर एक युवक ने ईंट से प्रहारकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वकील बाल-बाल बच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिनावर के त्रिलोकपुर निवासी आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया निवासी अधिवक्ता रविंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक- वह दस फरवरी अपराह्न 12:30 बजे कचहरी स्थित अपने चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान बिनावर थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी धीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह उनके चैंबर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने के इरादे से उनपर ईंट से हमला कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

शोर मचाने पर साथी वकील मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने वकील की तहरीर पर आरोपी धीर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिल्सी तहसील में भी वकील पर हमला



- हमलावर फरार, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। तहसील परिसर में मंगलवार को पुरानी किसी बात को लेकर हमलावर ने एक अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल अधिवक्ता का सीएचसी में इलाज कराया है।




थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी ब्रजेश कुमार ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह बिल्सी में वकालत करते हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने चैंबर में बैठे थे। तभी वहां नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी अजय अरुण उर्फ सोमदत्त आ गया। किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। अधिवक्ता द्वारा गाली देने से मना करने पर अजय ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। चैंबर में अन्य अधिवक्ताओं के आने पर वह गलियां देता हुआ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए नगर की सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed