फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead woman made head of family in ration card

Budaun News: राशन कार्ड में मृत महिला को बना दिया परिवार का मुखिया

Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead woman made head of family in ration card
बदायूं। अंबियापुर में एक कोटेदार ने राशन हड़पने के लिए मृतक महिला को परिवार का मुखिया बना दिया। इतना ही नहीं राशनकार्ड में दूसरी बिरादरी के लोगों को बतौर सदस्य दर्ज करा दिया। इनमें अपना नाम भी शामिल करा लिया। उपभोक्ता चंद्रपाल ने कोटेदार और ग्राम पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी चंद्रपाल का कहना है कि उनके गांव का राशन कोटा ओमवीर के पास है। चंद्रपाल का बेटा नीरेश अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए नाधा जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन करने गया था। वह लगातार दो दिन तक आवेदन की कोशिश करता रहा लेकिन आवेदन नहीं हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि उसका राशन कार्ड तो पहले से ही बना हुआ है।
विज्ञापन

कार्ड में उसकी बेटी दीपा का नाम परिवार के सदस्य के रूप में दर्ज है, लेकिन परिवार की मुखिया के तौर पर कलावती पत्नी मलखान का नाम है, जबकि जाटव बिरादरी की कलावती की मौत हो चुकी है। उनका बेटे और पौत्री की राशन कार्ड में जाति यादव दर्शाई गई है। कोटेदार ओमवीर भी यादव जाति का है। हैरानी की बात यह है कि कार्ड में कोटेदार का नाम भी परिवार के सदस्य के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रपाल का कहना है कि कोटेदार और ग्राम पंचायत सचिव सुरेश चंद्र ने मिलकर फर्जी राशन कार्ड बनवाया हैै। कोटेदार इस राशनकार्ड पर लंबे समय से राशन हड़प रहा है। इस संबंध में चंद्रपाल ने न्यायालय में परिवाद दायर कर कार्रवाई की मांग की थी। थाना जरीफनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सचिव और कोटेदार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed