{"_id":"641f42f843cfb8e86107d574","slug":"dead-body-was-thrown-after-killing-a-young-man-in-the-forest-of-faizganj-behta-badaun-news-c-4-1-106733-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैजगंज बेहटा के जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैजगंज बेहटा के जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन
(25 बीडीएन-21) नबाबपुरा गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस।संवाद
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। खेतों की ओर निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर-बिलारी मुख्य मार्ग पर शनिवार को गांव श्यामपुर के तिराहे के पास ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान मंदिर के पीछे खाई में झाड़ियों में लोगों ने अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव झाड़ियों से बाहर निकलवाया। युवक की उम्र 22 से 24 साल के बीच रही होगी। उसके गले में रस्सी खींचने के निशान हैं।
इससे पुलिस का मानना है कि हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है। वह सिलेटी शर्ट, नीली पैंट और चमड़े की बेल्ट बांधे हुआ था। पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त कराई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में सीओ सहसवान सीपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
होली मेले में युवक के आने का अंदेशा
- घटनास्थल से कुछ दूरी पर आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास इस वक्त होली मेला चल रहा है। लोगों का कहना है कि मेले में रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि युवक भी मेले में आया होगा।
वर्जन ...
- युवक के गले में रस्सी के निशान हैं। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या कर यहां शव फेंका गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, शिनाख्त होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है, जल्द ही शव की शिनाख्त हो जाएगी। - सिद्धांत शर्मा, एसएचओ फैजगंज बेहटा
-- -- -- --