{"_id":"661eebbe69befe8c56092ff6","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-six-days-found-in-ramganga-badaun-news-c-123-1-sbly1004-117180-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह दिन से लापता युवक का शव रामगंगा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह दिन से लापता युवक का शव रामगंगा में मिला
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता ज्वाला प्रसाद (20) का शव सोमवार शाम जरतोली गांव के नजदीक रामगंगा नदी में पड़ा मिला। वह मऊ जिले का रहने वाला था। होली पर अपने बहनोई के घर हजरतपुर आया था। यहां से 10 अप्रैल को अचानक लापता हो गया था।
मऊ जिले के गांव बड़ी कमरिया निवासी ज्वाला प्रसाद श्याम सुंदर मजदूरी करता था। उसके बहनोई नंदकिशोर के मुताबिक, ज्वाला प्रसाद होली पर उनके घर हजरतपुर आया था। 10 अप्रैल को वह बाजार जाने की बात कहकर घर से गया था। उसके बाद से लापता था। कुछ लोगों ने उसे गांव के एक व्यक्ति के साथ शराब पीते भी देखा था। तब से नंदकिशोर लगातार उसको तलाश कर रहे थे और इसकी सूचना थाना पुलिस को भी दे दी थी।
बताते हैं कि सोमवार शाम रामगंगा नदी में जरतोल गांव के नजदीक कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। तभी उन्होंने गंगा नदी में युवक का शव पानी में उतराता देखा। मछुआरों की सूचना पर गांव के कई लोग पहुंच गए। बाद में पता चला कि शव ज्वाला प्रसाद का है। सूचना पर नंदकिशोर और उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव मिला है। उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर आदि नहीं आई है।