{"_id":"5ec017418ebc3e85b54f7af6","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-islamnagar-badaun-news-bly4060590178","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामनगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बझांगी में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक अकेले घर में रह रहा था। जबकि उसके दो भाई मुंबई में रहते हैं। ग्रामीणों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम बझांगी निवासी हरपाल (45) पुत्र नेतराम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके बड़े भाई गुलजारी और ओमपाल मुंबई में रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात हरपाल शराब के नशे में गांव में घूमता हुआ देखा गया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक हरपाल गांव में दिखाई नहीं दिया। दोपहर के समय पड़ोस का भतीजा हरद्वारी उसके घर पहुंचा, जहां अंदर से दरवाजा लगा हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा हरपाल ने फंदे पर लटककर जान दे दी है तो वहीं गांव में चर्चा फैल गई कि युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है।
इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं सीओ संजय कुमार रेड्डी और इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग पड़ोस के एक दंपती पर शक जता रहे हैं। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टतया आत्महत्या का लग रहा है। बाकी मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।