फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead body of young man was found hanging in Budaun

Budaun News: डांस नहीं करने पर पत्नी को पीटा, फिर ससुराल से भागा युवक, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

Mon, 09 Feb 2026 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 04:54 PM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक युवक का शव सोमवार सुबह खेतिहर इलाके में खंभे पर फंदे से लटका मिला। वह अपनी ससुराल में तिलक समारोह में शामिल होने आया था। रात में डांस नहीं करने पर उसने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद ससुराल से भाग गया था। 

विज्ञापन
dead body of young man was found hanging in Budaun
घटनाृस्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में तिलक समारोह में शामिल होने ससुराल गए युवक ने शराब पी। नशा चढ़ा तो रात में वह डीजे पर डांस करने लगा। पत्नी ने रोका, लेकिन नहीं माना। पत्नी से साथ में डांस करने को कहा। उसने मना कर दिया। इसी बात पर नाराज युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। ससुरालवालों ने विरोध किया तो वह घर से भाग गया। सोमवार सुबह ससुराल में ही गांव के बाहर खेतिहर इलाके में उसका शव पोल पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना से उसकी ससुराल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरवारे निवासी अनिल (25 वर्ष) की ससुराल फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला में है। उसके साले सोनू की रविवार को लग्न आई थी। वह पत्नी व बच्चों को दो दिन पहले ससुराल छोड़ आया था। समारोह में शामिल होने के लिए वह भी रविवार की सुबह पहुंचा। उसके चचिया ससुर सत्यपाल ने बताया कि भतीजे सोनू की लग्न आई थी। दामाद अनिल सुबह ही घर पर आ गया था। बताया कि दिन में दो बजे से उसने शराब पीना शुरू कर दी। शाम को छह बजे डीजे शुरू करा दिया। इसी दौरान अनिल रिश्तेदारों के साथ डांस करने लगा। लग्न आई और कार्यक्रम समापन के बाद फिर से वह डीजे पर पहुंच गया। पत्नी प्रियंका उर्फ नन्ही ने कई बार पति अनिल से खाना खाने के लिए कहा, लेकिन वह डीजे से नहीं हटा। 
विज्ञापन


नशे में पत्नी को पीटा, फिर भाग गया 
रात में दो बजे के करीब पत्नी प्रियंका ने अनिल से खाना खाने को कहा तो वह पत्नी से डांस करने के लिए कहने लगा, जिस पर उसने मना कर दिया। इससे नाराज अनिल ने प्रियंका की पिटाई कर दी। ससुराल के लोगों ने इसका विरोध किया तो वह नशे की हालत में घर से भाग निकला। ससुराल के लोग रिश्तेदारों को खाना खिलाने में लग गए। जब काफी देर तक अनिल दिखाई नहीं दिया तो रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। उसे तलाश करते करते सुबह के पांच बज गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनिल का शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उसके ससुराल के लोगों ने शव देखा तो होश उड़ गए। ससुरालवालों के मुताबिक रात की घटना से नाराज होकर अनिल ने आत्महत्या की है। अनिल की मौत से उसकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed