फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead body of young man found hanging

Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 15 Sep 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 15 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
dead body of young man found hanging
बहेड़ी। आदलपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (24) का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अज्ञात के खिलाफ उन्होंने तहरीर भी दी है। पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार बुधवार की शाम छह बजे घर से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार शाम ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो उन्होंने वीरेंद्र का शव फंदे से लटका देखा। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताया है। मामले में इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
किसान ने फंदा लगाकर जान दी
बिशारतगंज। देवीपुर गोटिया गांव में गृहक्लेश के चलते परमेश्वरी (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव में चर्चा है कि एक दिन पहले परमेश्वरी के बेटे का ससुरालियों से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह परेशान चल रहे थे।

भाई रघुनंदन ने बताया कि परमेश्वरी के बेटे का ससुरालियों से भैंस को लेकर विवाद हुआ था। ससुराल वाले विवाद के बाद भैंस लेकर चले गए थे। इसके बाद से परमेश्वरी परेशान थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने घर में पड़े टीनशेड में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। परमेश्वरी के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed