{"_id":"6ab6c9f1e6a29a9b7a0e8268","slug":"accused-of-demanding-a-bullet-and-rs-5-lakh-as-dowry-from-a-married-woman-badaun-news-c-123-1-bdn1010-174032-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता से दहेज में बुलेट व पांच लाख मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता से दहेज में बुलेट व पांच लाख मांगने का आरोप
विज्ञापन
बिसौली। दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने और घर से निकालने की शिकायत सीओ से की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अपगना परवेजनगर निवासी सारिका शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2021 को मनीष शर्मा पुत्र धनपाल निवासी बालाजी आदर्श कॉलोनी, स्टेटपुर, उधम सिंह नगर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान, सोने की चेन, अंगूठी और पांच लाख रुपये समेत पर्याप्त दहेज दिया था। फिर भी ससुराल वाले बुलेट और पांच लाख रुपये मांग रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि 10 नवंबर 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकालकर बिसौली बस स्टैंड पर छोड़ दिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यस्थता के प्रयास में बात नहीं बनने पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।