फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two and a half months after his wedding, a young man took his own life by hanging himself from a tree.

Budaun News: शादी के ढाई माह के बाद युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर दी जान

Sat, 26 Sep 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two and a half months after his wedding, a young man took his own life by hanging himself from a tree.
चमन। फाइल फोटो
बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव पातरचौहा में 22 वर्षीय युवक ने शादी के करीब ढाई माह बाद ससुराल पक्ष व पत्नी के उत्पीड़न से आहत होकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

गांव पातर चौहा निवासी चमन यादव (22) पुत्र चंद्रकेश यादव की शादी इसी वर्ष 6 जुलाई 2026 को गांव सबदलपुर निवासी नेहरू यादव की पुत्री मीना से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात ससुराल पक्ष के लोग चमन के घर आए और गाली-गलौज व मारपीट की। इससे आहत होकर चमन सुबह नाराज होकर घर से निकल गया और अपने ही खेत में चंदनिया के पेड़ पर अंगोछे से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुजरिया नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बदायूं भेज दिया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष व पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना मुजरिया में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। नवविवाहित युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, परिजनों की ओर से मिली तहरीर में ससुरालियों पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed