फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of peanut seller found on the roadside

Budaun News: सड़क किनारे पड़ा मिला मूंगफली विक्रेता का शव

Fri, 02 Feb 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of peanut seller found on the roadside
मृतक नासिर अली।
बदायूं। मुजरिया इलाके में बुधवार शाम मूंगफली विक्रेता 70 वर्षीय निसार अली का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। वह सहसवान से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मटकुली के नजदीक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक निवासी नासिर अली मूंगफली बेचकर अपना गुजारा कर रहे थे। उनके भतीजे अरमान के मुताबिक नासिर अली बुधवार दोपहर बाइक लेकर अपनी दवा लेने सहसवान गए थे। वह शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मटकुली के नजदीक उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो उनकी बाइक मुजरिया थाने में खड़ी मिली। अरमान का कहना है कि नासिर के कोई संतान नहीं है। वह अपनी पत्नी भूरी के साथ रह रहे थे। उनकी मौत संदिग्ध हालात में हुई। इससे उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इधर मुजरिया इंस्पेक्टर रेनू सिंह का कहना है कि नासिर अली अस्थमा के मरीज थे। वह सहसवान से दवा लेकर लौट रहे थे। तभी उन्होंने मटकुली के नजदीक पानी पीने को बाइक रोकी थी लेकिन वह पानी पीने से पहले ही गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक राहगीर ने उन्हें पानी पिलाया। वहां नजदीक में उनका इन्हेलर भी पड़ा मिला। उनकी बीमारी से मौत हुई है। अगर परिवार वाले तहरीर देते हैं तो पहले उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed