{"_id":"699c176a4f3261ba1804e84f","slug":"dead-body-of-man-found-floating-in-the-pond-in-budaun-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरकारी तालाब में उतराता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरकारी तालाब में उतराता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 23 Feb 2026 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:31 PM IST
सार
बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव तालाब में उतराता मिला। परिजन ने बताया कि युवक सुबह शौच के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद उन्हें उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इसी तालाब में मिला युवक का शव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नगला बारह में सोमवार सुबह 27 वर्षीय युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव नगला बारह की पश्चिम दिशा में लगभग पचास बीघे में फैला सरकारी तालाब है, जिसका जीर्णोद्धार कार्य लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार तड़के गांव निवासी पिंकू प्रजापति शौच के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद उसका शव तालाब के पानी में उतराता देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल पानी से शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक पिंकू प्रजापति तीन भाइयों में मंझला था। वह शादीशुदा था और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
पिंकू की मौत से उसकी पत्नी और बच्चे का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना मिलने पर थाना इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन