Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of disabled youth found on railway track, relatives accused of murder

Budaun News: रेलवे ट्रैक पर मिला दिव्यांग युवक शव, रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप

Sat, 20 Jan 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of disabled youth found on railway track, relatives accused of murder
रवि सिंह। फाइल फोटो
अब्दुल्लागंज का निवासी था रवि सिंह, कई दिनों से रह रहा था बहनोई के पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। अब्दुल्लागंज निवासी रवि सिंह (20) का शव बृहस्पतिवार देर रात रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। वह पिछले कई दिनों से बसोमा में बहनोई के घर रह रहा था। मृतक के पिता ने मूसाझाग क्षेत्र निवासी महिला और उसके बेटी-दामादों के खिलाफ हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंक देने का आरोप लगाया है।
घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे की है। रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से अब्दुल्लागंज निवासी सत्यपाल को कॉल की तो वह रात में परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे रवि सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

बताया- रवि पांच-छह दिनों से बसोमा निवासी अपने बहनोई उदय सिंह के घर पर रह रहा था। रवि को उसकी रिश्ते की मामी फोन किया करतीं थीं। इससे महिला की दोनों बेटियां और दामाद नाराज थे। आरोप लगाया कि इसी गुस्से में पांचों ने रवि की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रवि अविवाहित और दो भाइयों में बड़ा था। पिता सत्यपाल ने बताया कि महिला के दामाद उसके बेटे को फोन पर धमकाया भी करते थे। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की बसोमा निवासी बहन अंजली से भी जानकारी की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed