{"_id":"6920bdcd5dbb22e03a02d649","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-railway-track-suspicion-of-murder-badaun-news-c-123-1-sbly1018-151393-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेल ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेल ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
युवक विजय की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन गमजदा। संवाद
उझानी। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अकौली निवासी विजय उर्फ नन्हे (38) पुत्र मैकू लाल शुक्रवार को दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम उसका शव छतुईया रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। युवक की हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की तो उसकी जेब से आधार कार्ड व एक डायरी मिली। जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी। इस पर परिवार के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पत्नी पूजा व भाई उझानी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने थैले में मिले कपड़े देखकर पहचान की है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मातम में बदलीं भांजे की शादी की खुशियां
पत्नी पूजा ने बताया कि उनकी भांजी की कल शादी है। परिवार के लोग भात की रस्म की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह को उन्होंने कहा कि उनको दिल्ली जाना है और परिवार के लोगों से कहा कि आप लोग शादी में शामिल होना हमको जाना है। देर शाम शव मिलने की सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियां काफूर हाे गईं। परिवार के लोग रोते बिलखते उझानी पहुंच गए। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। जांच की जा रही है। जांच व रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।