फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree, suspicion of murder

Budaun News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 07 Apr 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree, suspicion of murder
बिनावर। बिनावर में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही प्लाट में खड़े बेल के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। परिजनों युवक की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा बिनावर निवासी अजय कुमार (28) पुत्र चंद्रपाल जाटव का शव सोमवार सुबह उसके प्लाट में पेड़ से लटकता हुआ देखा गया।
बताया जाता है कि मृतक अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों भाइयों की जमीन बिनावर बाइपास में अधिग्रहित हुई थी, जिससे उन्हें कुछ आर्थिक लाभ मिला था। हालांकि मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार पहले से ही परेशानियों का सामना कर रहा था। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed