{"_id":"689b963e4fbeaa455e07225c","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-badaun-news-c-123-1-akb1003-145024-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी हीरालाल (28) पुत्र नन्हेंलाल का फंदे से शव लटका मिला।
हीरालाल अपनी पत्नी दामिनी व दो नाबालिग बेटियों के साथ दिल्ली में रहते थे। वह मीरा सराय में कभी-कभार आते थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हीरालाल दस अगस्त को दिल्ली से अकेले घर आए थे। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोस के लोग उनसे मिलने घर गए। जहां उनका शव फंदे से लटका देखा। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण का शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद सब पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने दिल्ली में रह रहे युवक की पत्नी को घटना की सूचना दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।