फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a young man found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a noose
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अखटामई में सोमवार दोपहर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सकरी जंगल निवासी राजवीर (25) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन कर रहा था। उसकी संभल जिले के धनारी से शादी हुई है। डेढ़ माह की बेटी और पत्नी गर्भवती है। इस समय वह अपने मायके में है। बताते हैं कि राजवीर सोमवार दोपहर अपने खेतों पर काम करने के बहाने अखटामई के खेतिहार इलाके में गया था। वहीं सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक उसका शव फंदे पर लटका मिला। जब उधर से ग्रामीण गुजरे तो उन्होंने युवक का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस और युवक के परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed