{"_id":"66301bd4d8090810f502d564","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-forest-behind-a-big-tree-badaun-news-c-123-1-sbly1004-117880-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बड़ी ज्यारत के पीछे जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बड़ी ज्यारत के पीछे जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र की बड़ी ज्यारत के पीछे जंगल में सोमवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी ज्यारत के पीछे कुछ लोग जंगल की ओर गए थे। तभी उन्होंने करीब 30 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर ज्यारत में मौजूद कई लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में कोतवाली पुलिस भी आ गई। लोगों की मदद से युवक का शव फंदे से उतरवाया गया। कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
उसके बाद पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए आसपास के थानों में सूचना भिजवाई गई है। पहचान होने के बाद ही पता चलेगा कि वह कौन है और उसने आत्महत्या क्यों की।