फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a woman found on the track, relatives are telling suicide

Budaun News: ट्रैक पर मिला महिला का शव, परिजन बता रहे आत्महत्या

Sun, 21 May 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found on the track, relatives are telling suicide
ौटनास्थल पर भीड़ के साथ खड़ी पुलिस। संवाद
- शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गईं थीं सुनहरी देवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में घर से लापता महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतका के परिजन मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज बरेली के मानसिक अस्पताल में चल रहा था।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नरौरी-नरौरा निवासी छोटेलाल की 45 वर्षीय पत्नी सुनहरी देवी शुक्रवार की शाम घर से कहीं चली गई थी। देर शाम तक वह नहीं लौट तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन रात भर तलाशते रहे रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह लोगों ने आसफपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इधर, मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों से पूछताछ की। मृतका के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका इलाज बरेली में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। परिजनों ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। इस संबंध में एसएचओ सिद्धांत शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed