फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead body found in roadways bus in budaun

Budaun: रोडवेज बस में मिला मुरादाबाद के युवक का शव, मां के पास जा रहा था यात्री

Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
सार

बदायूं डिपो की रोडवेज बस सोमवार शाम बस स्टैंड पर पहुंची। उसमें सवार यात्री एक-एक करके नीचे उतर गए लेकिन एक यात्री बस की सीट पर लेटा रह गया। उसे उठाने के लिए परिचालक नजदीक पहुंचा। पहले उसने आवाज दी।

विज्ञापन
dead body found in roadways bus in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं में मुरादाबाद से आ रही रोडवेज बस में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान मुरादाबाद निवासी निजामुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


बदायूं डिपो की रोडवेज बस सोमवार शाम बस स्टैंड पर पहुंची। उसमें सवार यात्री एक-एक करके नीचे उतर गए, लेकिन एक यात्री बस की सीट पर लेटा रह गया। उसे उठाने के लिए परिचालक नजदीक पहुंचा। पहले उसने आवाज दी। जब यात्री नहीं उठा तो उसने हाथ से उठाने की कोशिश की लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। यात्री की मौत की जानकारी होने पर परिचालक के होश उड़ गए।
विज्ञापन

परिचालक ने रोडवेज चौकी पुलिस को सूचना दी।

चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पैन कार्ड बरामद हुआ। पैन कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया, इससे युवक की पहचान मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी निवासी निजामुद्दीन पुत्र अब्दुल्ला के रूप में हुई।

परिवार वालों ने बताया कि युवक की मां बदायूं में रहती है। युवक उसी से मिलने बदायूं जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कि मौत की वजह क्या रही, तभी कोई कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed