फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dead body buried in the field after killing the married woman

विवाहिता की हत्याकर खेत में दफनाया शव

Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
dead body buried in the field after killing the married woman
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्याकर शव को बोरी में बंद करके खेत में दबा दिया। जब पांच दिन से उसका कुछ पता नहीं चला तो मंगलवार को उसका भाई कोतवाली पहुंचा और उसके ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल वालों को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर खेत से महिला का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सदाठेर निवासी कप्तान सिंह के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन रेखा (25) की शादी करीब पांच साल पहले सहसवान के गांव समदा निवासी मुकेश के साथ की थी। तभी से रेखा के ससुराल वाले पांच लाख रुपये और दहेज में एक बाइक मांग रहे थे। उनका परिवार गरीब है। इससे वह बहन के ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं कर सके। जिससे ससुराल वालों ने रेखा का उत्पीड़न शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

पांच दिन पहले 10 जून को रेखा अचानक अपनी ससुराल से गायब हो गई। उसके ससुराल वालों ने कप्तान सिंह को सूचना दी कि रेखा कहीं चली गई है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इससे कप्तान सिंह ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। उसे कई रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस खोजबीन के दौरान कप्तान सिंह को बहन के ससुराल वालों पर ही शक हुआ। मंगलवार को कप्तान सिंह ने कोतवाली पहुंचे और पति मुकेश, ससुर किशोरी समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। उन्होंने रेखा का शव खेत में दबे होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीओ प्रेम कुमार थापा, इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, नायब तहसीलदार विकास कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की निशानदेही पर गांव से उत्तर दिशा में एक मक्का के खेत से शव बरामद कर लिया। शव काफी सड़गल गया है। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पति बोला-रेखा ने की आत्महत्या, डर से दफनाया शव
-आरोपी मुकेश ने पुलिस को बताया कि रेखा ने आत्महत्या की थी। उसका 10 जून को विवाद हुआ था। इससे उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। इससे वह डर गए और उसका शव ले जाकर खेत में दफन कर दिया।
विवाहिता के हैं दो बच्चे
-विवाहिता रेखा के दो बच्चे हैं। उनमें एक बेटा करीब तीन साल है और बेटी डेढ़ साल है। दोनों बच्चे अपने घर पर थे। ये मामला प्रकाश में आने के बाद दोनों बच्चों को मायके वाले ले गए हैं।

सहसवान के समदा गांव में विवाहिता की हत्या कर उसके शव को खेत में दबा दिया था। हालांकि उसका पति बता रहा है कि रेखा ने आत्महत्या की थी। उसने डर की वजह से विवाहिता का शव दफन कर दिया। महिला का शव खेत से निकाल लिया गया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed