फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DBT money did not reach the accounts of one lakh parents

Budaun News: एक लाख अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंचा डीबीटी का पैसा

Wed, 21 Aug 2024 05:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
DBT money did not reach the accounts of one lakh parents
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब एक लाख बच्चों को अभी तक डीबीटी का पैसा नहीं मिला है। बिना यूनिफार्म के ही बच्चे स्कूल जा रहे हैं। विभागीय अफसर का कहना है की डीबीटी का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1502 प्राथमिक, 356 उच्च प्राथमिक व 297 कंपोजिट स्कूल हैं। इनमें 2,93,281 बच्चे पढ़ते हैं। इनको शासन की ओर से ड्रेस, जूते-मौजे, बैग, पेंसिल-रबर आदि सामान खरीदने के लिए 1200 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। यह धनराशि तभी दी जाती है जब अभिभावक व बच्चे का आधार कार्ड व खाते का सत्यापन पूर्ण रूप से सही पाया जाता है। अब तक जिले में 2,62,947 बच्चों के अभिभावक का डाटा सत्यापित हो चुका है। इनमें से 1,54,383 बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी की धनराशि पहुंच चुकी है। अभी भी करीब एक लाख से अधिक बच्चे ऐसे हैं जिन्हें डीबीटी की धनराशि नहीं मिली है। वहीं, पिछले दिनों जिलाधिकारी के साथ ही विभागीय अधिकारियों ने भी स्कूलों का निरीक्षण किया था। उस समय बच्चों के बगैर यूनिफार्म के स्कूल आने पर डीबीटी की धनराशि न आने की बात पता चली थी।
विज्ञापन

- जिले के 2,62,947 बच्चें का डाटा शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। इनमें से 1,54,383 को डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये खातों में भेज दिए गए हैं। बाकी 108564 बच्चों के खाते में धनराशि शासन स्तर से दी जाएगी। उसके लिए शासन से पत्राचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed