{"_id":"564f618147482d220e83c003f999929e","slug":"day-closure-in-the-open-market-labour-enforcement-team-raided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के दिन खुले बाजार में श्रम प्रवर्तन टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी के दिन खुले बाजार में श्रम प्रवर्तन टीम का छापा
उझानी (बदायूं)।
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन खुले बाजार में बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी समेत विभागीय निरीक्षकों की दस्तक से हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने आहट पाते ही प्रतिष्ठानों के शटर गिरा लिए। जिन दुकानों तक अफसर पहुंचे, उन सभी को इस हिदायत के साथ कार्रवाई से मुक्त रखा गया कि अगली बार बाजार खुला मिला तो चालान काटे जाएंगे। छापामार कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठान स्वामियों और श्रम प्रवर्तन अधिकारी के बीच नोकझोंक भी हो गई।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी सिंह के लेवर इंसपेक्टर पूर्वाह्न में बाजार में पहुंचे। बदायूं रोड बाजार में एक प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई शुरू होती उससे पहले ही अफसरों की दस्तक की भनक दुकानदारों के जरिए पूरे बाजार में फैल गई। बिल्सी रोड बाजार, स्टेशन रोड और कछला रोड बाजार के प्रतिष्ठानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर उस ओर निकल पड़े जहां छापा मारा गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री यादव ने दुकानदारों से साप्ताहिक बंदी के दिन प्रतिष्ठान बंद रखने की हिदायत दी। कुछ व्यापारी नेताओं के हस्तक्षेप की वजह से उन्होंने यह कहते हुए कार्रवाई करने से कर दिया कि अगली बार दुकानें खुली मिलने पर चालान काट दिए जाएंगे।
श्रमिक योजनाओं के फायदे को पंजीकरण कराया
उझानी। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार अपराह्न में श्रमिकों के पंजीकरण को कैंप लगा। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी और श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी सिंह ने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि पंजीकृत श्रमिक ही सरकारी योजनाओें का फायदा उठा सकते हैं। शिविर में 16 श्रमिकों ने पंजीकरण कराया। इस मौके पर जेई विनय सक्सेना, सफाई निरीक्षक संजीव कुमार और ड्रॉफ्टमैन अख्तर अली आदि मौजूद थे।