{"_id":"8ee8eb200001b3cb59cda2e6080e98ef","slug":"day-14-thousand-czech-copies-were-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 14 हजार कॉपियां की गईं चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 14 हजार कॉपियां की गईं चेक
badaun
Updated Thu, 02 Apr 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन मूल्यांकन बहिष्कार के बाद बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। तीनों केंद्रों पर 14 हजार कॉपियां भी जांचा गईं। वहीं वित्तविहीन शिक्षक नदारद रहे। केंद्र प्रभारी बोले, समय से मूल्यांकन खत्म कराना होगा प्राथमिकता।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर मूल्यांकन शुरू होने के पहले ही दिन से पारिश्रमिक सहित विभिन्न मांगों को लेकर बहिष्कार शुरू कर दिया गया था। विरोध इतना की केंद्रों पर जाकर शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा तक काटा। कहा, उनकी मांगें जायज हैं, फिर भी पूरी नहीं की जा रही हैं। इस विरोध के बीच इस्लामियां और एसके में तो मूल्यांकन लगभग ठप ही रहा, वहीं जीआईसी कॉलेज में राजकीय शिक्षकों ने जरूर थोड़ी बहुत कॉपियां जांच लीं। बुधवार की शाम बहिष्कार खत्म कर दिया और बृहस्पतिवार से मूल्यांकन कार्य करने के लिए शिक्षक संघ ने शिक्षकों से अपील की, जिसके चलते मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। जीआईसी के प्रभारी संतप्रकाश ने बताया कि उनके यहां 9,300 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों नहीं आए हैं। आते ही कॉपियां तेजी से चेक कराई जाएंगीं।
विज्ञापन
एसके के प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर सिंह ने बताया कि उनके यहां साढ़े चार हजार कॉपियां चेक हुई हैं। जबकि इस्लामियां कॉपी काफी कम चेक हुईं।
नौ बजे से शुरू होगा मूल्यांकन
डीआईओएस वीना यादव ने कहा कि मूल्यांकन समय पर समाप्त करना जरूरी है। लिहाजा सभी शिक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि मूल्यांकन कार्य अवधि में पूरा हो सके, लिहाजा वह सभी सुबह नौ बजे मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर कॉपियां जांचने का काम करें। इसके लिए केंद्र प्रभारियों को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
एक गुट ने कॉपी जांची, दूसरे गुट ने किया बहिष्कार
बदायूं। शिक्षक संघ के एक गुट ने तो कॉपियां चेक कीं, लेकिन वहीं दूसरे गुट ने चौथे दिन भी बहिष्कार जारी रखा। जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है शिक्षक मूल्यांकन कार्य से विरत रहेंगे। जिला संरक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि अभी तक सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई भी वार्ता नहीं हुई है। प्रांतीय नेतृत्व ने बहिष्कार वापस लेने का कोई निर्णय नहीं लिया है। इस मौके पर सूरज मिश्रा, योगेश चंद्र त्रिपाठी, राय सिंह, आनंद पाल सिंह, सर्वेश सिंह, उमेश सिंह, विद्याधर, वीरेंद्र, विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।