{"_id":"652424f8a83c2d259e0b8063","slug":"daughter-in-law-got-her-husband-and-in-laws-beaten-by-relatives-in-buduan-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मोबाइल फोन पर बात करने से रोका तो विवाहिता ने पति और ससुरालियों को पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मोबाइल फोन पर बात करने से रोका तो विवाहिता ने पति और ससुरालियों को पिटवाया
Tue, 10 Oct 2023 05:51 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:51 AM IST
सार
विवाहिता फोन पर बिजी रहती थी। पति ने उसे टोक दिया। इससे गुस्साईं विवाहिता ने अपने मायके से लोगों को बुला लिया और पति, सास और ननद की पिटाई करा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में विवाहिता को मोबाइल पर ज्यादा बात करने के लिए टोकना पति और उसके परिजनों को भारी पड़ गया। उसने रिश्तेदारों को बुलाकर पति, सास, ससुर और ननद को घर में ही पिटवाया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवती नगला का है। गांव की विमला देवी ने बताया कि उसके बेटे सुनील की पत्नी साधना ननद के बेटे मनीष से फोन पर बात कर रही थी। वह अक्सर फोन पर देर तक बात करती रहती है।
विज्ञापन
UP: मौसेरी बहन के प्यार में मारा गया अलीगढ़ का टिंकू, मौसा-मौसी ने रची थी साजिश, घर बुलाकर ली जान
विज्ञापन
सुनील ने इसका विरोध किया तो साधना ने सुनील के तहेरे भाइयों को बुला लिया। उन्होंने घर में आने के बाद सुनील को मारना पीटना शुरू कर दिया। जब वह लोग बचाने के लिए गए तो उन लोगों साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में सुनील, विमला और उसकी बेटी के चोटें आईं हैं।
घायल विमला ने रविवार शाम कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने विमला की तहरीर पर साधना, सुभाष, पिंटू, रिंकू और अभिषेक के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।