{"_id":"679fb40613395ea11a05ed6a","slug":"dataganj-youth-beaten-to-death-in-noida-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133703-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज के युवक की नोएडा में पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज के युवक की नोएडा में पीटकर हत्या
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बराई के एक युवक की शनिवार को नोएडा के सेक्टर 154 में पीटकर हत्या कर दी गई। ठेकेदार युवक के शव को घर लेकर पहुंचा। यहां परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर फटने से युवक के मौत होना पाया गया। परिजन आरोपियों के खिलाफ नोएडा के संबंधित थाने में तहरीर देने की बात कह रहे है।
गांव बरेई निवासी रामपाल (30) पुत्र मोतीलाल कश्यप छह माह पूर्व हजरतुपर क्षेत्र के गांव चितरी चंगासी निवासी अवधेश के साथ नोएडा में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। वहां दोनों शटरिंग ठेकेदार सोमेंद्र शर्मा के माध्यम से काम किया करते थे। परिजनों के मुताबिक, अवधेश और रामपाल एक ही झुग्गी में रहते थे।
शनिवार को परिजनों को नोएडा के एक परिचित से सूचना मिली कि रामपाल की नोएडा में किसी से मारपीट हो गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई है। परिजन यहां से नोएडा के लिए रवाना होते, इससे पहले देर रात शटरिंग ठेकेदार, अवधेश समेत चार लोग रामपाल का शव एंबुलेंस से लेकर उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
ठेकेदार ने परिजनों को बताया कि नशे की हालत में रामपाल किसी तरह गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर ठेकेदार व अवधेश से पूछताछ की।
पूछताछ में ठेकेदार ने बताया कि रामपाल की गिरने से ही मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने शव लेकर आए अन्य लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि रामपाल की कुछ लोगों के साथ नशे की हालत में मारपीट हो गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है।
इसके चलते परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर फटने से मौत की वजह सामने आई। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना नोएडा की है। इस वजह से परिजन नोएडा के संबंधित थाने में जाकर तहरीर देंगे।