फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dataganj Tehsil Bar Association elections will be held on 13th

Budaun News: 13 को होगा दातागंज तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव

Sat, 04 May 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dataganj Tehsil Bar Association elections will be held on 13th
दातागंज। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव अब केवल अजय कुमार गुप्ता और दिनेश बाबू सक्सेना के बीच रह गया है। ये दोनों ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। बृहस्पतिवार को कई उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे। इस लिए कई पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव 13 मई को बार वेलफेयर एसोसिएशन दातागंज में संपन्न होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन था। इस दौरान कई उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अध्यक्ष पद पर अजय कुमार गुप्ता, दिनेश बाबू सक्सेना और पूर्व बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर चुनाव लड़ रहे थे। इनमें राजेंद्र सिंह राठौर ने अपना नाम वापस ले लिया है। इससे अब केवल अजय कुमार गुप्ता और दिनेश बाबू सक्सेना ही मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदपाल, उपाध्यक्ष प्रथम नरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष द्वितीय विनोद कुमार सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह, सह सचिव प्रकाशन संदीप कुमार सिंह, सह सचिव प्रशासन बहोरन सिंह और सामान्य सचिव दिनेश कुमार कठेरिया निर्विरोध चुन लिए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी बाबूराम कश्यप ने बताया कि 13 मई की शाम चार बजे मतगणना होगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed