फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dataganj SDM Ramshiromani died during his treatment in Delhi

Budaun News: दातागंज के एसडीएम राम शिरोमणि का दिल्ली में निधन, 26 जनवरी से चल रहे थे बीमार

Thu, 09 Mar 2023 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 06:22 PM IST
सार

एसडीएम राम शिरोमणि 55 साल के थे। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले थे। वह 26 जनवरी से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
Dataganj SDM Ramshiromani died during his treatment in Delhi
एसडीएम राम शिरोमणि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की दातागंज तहसील के एसडीएम राम शिरोमणि का बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 26 जनवरी से बीमार चल रहे थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। यहां डीएम मनोज कुमार समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


एसडीएम राम शिरोमणि 55 साल के थे। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के कुंडा के रहने वाले थे। 26 जनवरी को वह एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। तब से उनका उपचार वहीं चल रहा था। होली के दिन बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। इस दौरान परिवार वाले उनके साथ थे। वह एसडीएम के शव को अपने साथ कुंडा ले गए हैं। 

विज्ञापन

राम शिरोमणि जिले में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे, लेकिन काफी समय से उनके पास दातागंज तहसील का चार्ज था। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मनोज कुमार ने कहा कि होली पर एसडीएम के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। सभी अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed