{"_id":"58f1294e4f1c1bbc7fcf88f9","slug":"dataganj-municipality-has-25-wards-delimitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज नगर पालिका में 25 हुए वार्ड, हुआ परिसीमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज नगर पालिका में 25 हुए वार्ड, हुआ परिसीमन
बदायूं
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का परिसीमन कर दिया गया है। इसमें नगर पंचायत से नगर पालिका में तब्दील हुई दातागंज निकाय में वार्डों की संख्या 15 से बढ़ाकर 25 की गई है। अन्य किसी निकाय में कोई वार्ड वृद्धि नहीं हुई है। परिसीमन में सारे निकायों में नए सिरे से प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या का निर्धारण कर दिया गया है। परिसीमन का प्रस्ताव यहां से बनाकर नोटिफिकेशन के लिए शासन को भेजा गया है। इन पर अभी आपत्तियां भी मांगी जाएंगी।
जिला प्रशासन की ओर परिसीमन का कार्य देख रहे एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2011 की जनगणना के आधार पर निकायों के परिसीमन में प्रत्येक वार्ड में अधिकतम 15 प्रतिशत तक जनसंख्या का निर्धारण किया गया है। कोशिश रही है कि सभी वार्डो में समान आबादी रहे। परिसीमन में वार्डो के इलाकों में भी परिवर्तन हुआ है। दातागंज नगर पंचायत में ही कई इलाकों के वार्ड नंबर बदल गए हैं। एडीएम ने बताया कि परिसीमन को अनुमोदन और नोटिफिकेशन के लिए शासन को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही आपत्तियां मांगी जाएगी। हालांकि आपत्तियों का समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है।