{"_id":"57d576fd4f1c1b040d317283","slug":"dataganj-and-shahjahanpur-will-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज होकर शाहजहांपुर जाएगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज होकर शाहजहांपुर जाएगी रोडवेज बस
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शाहजहांपुर के लिए सोमवार से एक नई रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बदायूं के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने बताया कि यह बस बदायूं से सुबह साढ़े आठ बजे चलकर दातागंज, नवादा मोड़, जैतीपुर, मीरानपुर कटरा व तिलहर होते हुए शाहजहांपुर तक जाएगी। दोपहर में इसी मार्ग से वापस आएगी। बताया कि बदायूं से शाहजहांपुर का किराया 112 रुपये, दातागंज का 29, नवादा मोड़ का 45 रुपये, जैतीपुर का 52 रुपये, कटरा का 67 और तिलहर का 78 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।