{"_id":"6577f912de5cfb7cdf0cce79","slug":"das-degree-college-dominated-the-athletic-meet-badaun-news-c-123-1-sbly1001-9575-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दास डिग्री कॉलेज का एथलेटिक मीट में रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दास डिग्री कॉलेज का एथलेटिक मीट में रहा दबदबा
विज्ञापन
बदायूं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक मीट में दास डिग्री कॉलेज के खिलाड़ियाें ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां पंचम श्री ने 400 व 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अमन ने 20 किलोमीटर पैदल, राहुल यादव ने 110 मीटर बाधा दौड़, पुनीत ने हाफ मैराथन में रजत पदक जीता।
राहुल यादव ने 400 मीटर बाधा दौड़, संध्या ने भाला फेंक, खुशबू ने 3000 मीटर स्टीपल चेस और 400 मीटर बाधा दौड़ व लक्ष्मी ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। पहली बार दो अंकों में पदक संख्या पहुंचाने के लिए प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार सक्सेना समेत सभी शिक्षकों ने कोच प्रिंस, विशाल दीक्षित समेत खिलाड़ियों को बधाई दी।