{"_id":"5a1573d54f1c1b6f548bebcc","slug":"dampati-ne-dillee-se-aakar-daala-vot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने दिल्ली से आकर डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति ने दिल्ली से आकर डाला वोट
उझानी।
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
वोट डालने आए दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पंजाबी कॉलोनी निवासी सुदर्शन कुमार धींगड़ा और उनकी पत्नी पूर्व पालिका सदस्य ऊषा धींगड़ा ने बुधवार को कैंसर पीड़ित होने के बावजूद दिल्ली से यहां आकर मतदान किया। दोनों का इस समय वहां इलाज चल रहा है।
मंगलवार को ही सुदर्शन की कीमोथिरैपी दिल्ली के अस्पताल में हुई, बुधवार को ऊषा का नंबर था, बावजूद इसके दोनों यहां मतदान के लिए आए।
करीब 70 वर्षीय सुदर्शन कुमार धींगड़ा को दो साल पहले पता चला कि उन्हें कैंसर है। सुदर्शन का इलाज चल रहा था कि तभी यह पता चला कि उनकी पत्नी ऊषा को भी कैंसर है। इस समय दोनों का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दंपति ने मंगलवार शाम को बेटे अनुराग से बात की और दिल्ली से आकर वोट डालने की इच्छा व्यक्त की। बेटे ने वाहन भेजकर उन्हें दिल्ली से बुला लिया। पूर्वाह्न में एमजीपी कॉलेज के पोलिंग बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे सुदर्शन और पूर्व पालिका सदस्य ऊषा ने बताया कि वह हर हाल में कैंसर से जंग जीतेंगे लेकिन मतदान का अधिकार भी जीवन का हिस्सा है, सो अपने अधिकार की खातिर घर चले आए। मतदान करके लौटते समय दोनों के परिचितों ने जमकर हौसला अफजाई की।